Saturday, October 10, 2026

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की पहली सूची जारी,, राष्ट्रीय दलों के बागी नेताओं की पहली पसंद बनी जोगी कांग्रेस, छत्तीसगढ़ की राजनीति में बढ़ा अमित जोगी का कद

रायपुर : विधानसभा चुनाव का आगाज होने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और जीत तय करने के लिए जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। सियासी सरगर्मी के बीच कल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसी कड़ी में जेसीसीजे ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी सूची में पार्टी ने 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस सूची में पार्टी ने राजनांदगांव, बस्तर, जगदलपुर सहित कई हॉट सीटों के ​लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ की हॉट सीटों पर नजर डालें तो राजनांदगांव से जेसीसीजे ने शमशुल आलम को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका सीधा मुकाबला भाजपा उम्मीदवार रमन सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन से होगा। वहीं, कोंटा से देंवेंद्र तेलाम को मौका दिया गया है। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता और भूपेश सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पिछले कई चुनाव से कब्जा है। ऐसे यहां से देंवेंद्र तेलाम का जीत पाना आसान नहीं होगा। कोंडागांव सीट पर जेसीसीजे ने शंकर नेताम पर भरोसा जताया है, जहां से कांग्रेस के मोहन मरकाम मैदान में हैं। चित्रकोट सीट पर नजर डालें तो यहां जेसीसीजे से भरत कश्यप और कांग्रेस से दीपक बैज का मुकाबला होगा।

आपको बताते चले की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे उन बागी नेताओं का आश्रय बनता जा रहा है जिन्हें या तो भाजपा ने टिकट नहीं दिया है या फिर कांग्रेस ने । यह सभी नेता अब जनता कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की पहली सूची यही साबित करती है ।

जाहिर है सभी बागी नेताओं की पकड़ स्थानीय स्तर पर मजबूत होगी, लेकिन टिकट न मिलने के कारण नाराज होकर अब सभी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जुड़ते जा रहे हैं। निश्चित तौर पर इन सभी नेताओं की जोड़ने से अमित जोगी का कद छत्तीसगढ़ की राजनीति में बढ़ेगा।