
कोरबा- कहते हैं कि सारे फसाद की जड़ जर, जोरू और जमीन होती है। लेकिन जिले प्रतिष्ठित अग्रवाल परिवार में ये कहावत सही साबित हो रहा है। स्व.गौरीशंकर अग्रवाल के पुत्र जमीन संबंधित विवाद को लेकर अब न्यायलय की शरण में है। बताया जा रहा है। गौरीशंकर अग्रवाल के पुत्र संतोष अग्रवाल और संजय अग्रवाल का पिता ने पहले ही बटंवारा कर दिया है। लेकिन पिता के फैसले के खिलाफ जाकर संतोष अग्रवाल के द्वारा परिवारिक माहौल को खराब किया जा रहा है।

अग्रवाल परिवार ने मामले की शिकायत पिछले दिनों पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। बावजूद संतोष अग्रवाल अपनी हरकतो से बाज नहीं आए और संजय अग्रवाल के पताढ़ी स्थित भवन को कब्जाने के इरादे से गेट को भी तोड़ दिया गया था। मामले की शिकायत एसडीएम से भी कर दी गई है।
संजय अग्रवाल का कहना हैं कि उनके पिता स्व. श्री गोरीशंकर अग्रवाल के द्वारा 15.09.2011 को रजिस्टर्ड वसीयतनामा अपने जीवन काल में ही बनवा दिया गया था। जिनका देहांत 2013 में हो गया था जिसके पश्चात् वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राधेश्याम अग्रवाल द्वारा परिवार के सभी सदस्यों के समक्ष वसियतनामा पढ़ा गया एवं मूल प्रति दोनों भाई संतोष अग्रवाल एवं संजय को सौंप दी।
संतोष अग्रवाल द्वारा रजिस्टर्ड वसीयतनामा को न मानते हुये समय-समय पर संजय अग्रवाल की संपत्ति पर बलपूर्वक कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जिसकी सूचना संजय अग्रवाल ने थाने में दी थी। संतोष अग्रवाल यहीं नहीं रूके उन्होने गुंडो से अपने भाई को धमकी चमकी दी। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी
संयज अग्रवाल अपने भाई के हरकतों से काफी परेशान है। उन्होने पुलिस से सहायता मांगी है। और न्यायलय से अपील की हैं कि उनके मामले का पटाक्षेप जल्द से जल्द कराया जाए।










