Tuesday, April 7, 2026

जम्मू-कश्मीर के केरन में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, AK-47 राइफल और 7 ग्रेनेड बरामद

जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। इसकी पहचान मोहम्मद सब्बीर मलिक के तौर पर हुई है, उसके पास से एक AK-47 राइफल और 7 ग्रेनेड बरामद हुए हैं।

 

मेजर जनरल अभिजीत पेंढारकर ने बताया कि घुसपैठिए के शव को वापस लेने के लिए पाकिस्तानी सेना को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी से पहले केरन और कुपवाड़ा सेक्टर्स में आतंकवादियों की संभावित घुसपैठ की कोशिशों के बारे में लगातार जानकारियां मिल रही हैं।