Tuesday, June 30, 2026

जम्मू में एक ही परिवार के 6 सदस्य घर पर मृत पाए गए, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

जम्मू के सिधरा इलाके में एक ही परिवार के 6 सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि मरने वालों में 4 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी लोगों ने जहर खाया है। गोलियों के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, अभी पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी। सभी शवों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।

मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उनकी दो बेटियों नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और दो रिश्तेदारों नूर उल हबीब और सजाद अहमद के रूप में हुई है।