Tuesday, August 4, 2026

जिले में फिर हुई फायरिंग, बाइक सवार युवकों ने एक अन्य बाइक सवार युवक पर चलाई गोली, युवक हुआ घायल, बाइक भी क्षतिग्रस्त

कोरबा जिले में लॉ एंड ऑर्डर की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं , जिले के बीचोबीच अज्ञात युवकों ने बाइक सवार एक अन्य युवक को गोली मारकर फरार हो गए । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवारी बाजार के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सामने ये वारदात हुआ है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग के बाद युवक घायल हो गया , वहीं उसकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई , पुलिस को इस मामले में अवगत करा दिया गया है लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक के संबंध में किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है कि उसकी स्थिति की तरह बनी हुई है, फिलहाल फायरिंग करने वाले युवकों के संबंध में पुलिस पड़ताल कर रही है।