गरियाबंद. अतिक्रमण के आरोप में जेल में बदं आदिवासी की मौत के बाद आदिवासी समाज में भारी गुस्सा है. समाज के लोगों ने नेशनल हाइवे जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने वन अफसर कर्मी को निलंबित कर मृतक के परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. आदिवासियों ने वन अधिकारियों का पुतला भी फूंका.बता दें कि 29 अगस्त को गरियाबंद वन मंडल ने गरियाबंद रेंज के झीतरी डूमर निवासी भोजराम को अतिक्रमण के आरोप में गरियाबंद उप जेल दाखिल कराया था. आरोपी की तबीयत जेल दाखिले के अगले दिन ही बिगड़ गयी थी. वहीँ हालत बिगड़ते देख उसका इलाज शुरू कर दिया गया था और उसे बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा रायपुर भेज दिया गया था. इलाज के दरम्यान आज उसकी मौत हो गई. मौत के बाद आक्रोशित आदिवासी समाज आज गरियाबंद के तिरंगा चौक में एकत्रित होकर नेशनल हाइवे को जाम कर दिया. समाज के लोग वन विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी कर रहे हैं.










