राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में टीचर की पिटाई से 7वीं कक्षा के छात्र की सुनने की क्षमता 70-80% तक प्रभावित हो गई। घटना 2 जुलाई 2025 की बताई जा रही है।
आरोप है कि किताब निकालने में देरी होने पर टीचर प्रियंका सिंह ने छात्र को कई थप्पड़ मारे, जिससे उसके दोनों कानों में गंभीर चोट आई। घर पहुंचने पर छात्र ने सुनाई नहीं देने की शिकायत की, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
डॉक्टरों ने अंदरूनी चोट की पुष्टि की और बेहतर इलाज के लिए रेफर किया। मामले में पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।









