Wednesday, September 30, 2026

ट्रक ने GTP प्लांट के कर्मचारी को कुचला:साइकिल से सुबह ड्यूटी पर जा रहा था, गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम

कोरबा में बुधवार सुबह GTP कर्मचारी को ट्रक ने कुचल दिया। वह साइकिल से ड्यूटी के लिए कंपनी जा रहा था। हादसे के बाद लोग भड़क गए। उन्होंने शव रख सड़क पर जाम लगा दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसके चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। हादसा हरदी बाजार चौकी क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, छोहियापारा निवासी केशव जाटवर (36) GTP कंपनी में काम करता था। रोज की तरह वह बुधवार सुबह भी प्लांट जा रहा था। इसी दौरान कोरबा-बलौदा मार्ग पर हरदी रिसोर्ट के पास तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में केशव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने वहीं सड़क पर जाम लगा दिया है।