डोंगरगढ़.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी स्थित आचार्य विद्यासागर के समाधि स्थल में मौजूद हैं। सीएम साय भी उनके साथ हैं। शाह यहां आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित समाधि स्मृति महा महोत्सव में शामिल हुए हैं। इस दौरान वे मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी दर्शन करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आचार्य विद्यासागर की तस्वीर वाला 100 रुपए का स्मृति सिक्का भी जारी कर सकते हैं।

डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि में विनयांजलि सभा आयोजित की गई।
18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। तिथि के अनुसार उनके समाधि को आज 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण हो रहे है और एक वर्ष पूर्ण होने पर चंद्रगिरी ट्रस्ट की ओर से 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
