
देहरादून। इस बार बाबा केदार के दर्शनों के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। हालांकि, केदारनाथ धाम में एक दिन में 13 हजार तीर्थयात्रियों को ही दर्शन की अनुमित है। छह मई को कपाट खुलने के बाद से आज गुरुवार शाम तक एक लाख 30 हजार 257 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
पहली बार ऐसा हो रहा है कि जब बदरीनाथ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए केदारनाथ मंदिर परिसर में आइटीबीपी की प्लाटून तैनात की गई है।








