तुमगांव। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है. जोबा निवासी तिजिया बाई माण्डले पति रामदास माण्डले उम्र 50 साल ने अपनी शिकायत में बताया है की 18 नवम्बर को शाम करीब 07:30 बजे वे घर के बाहर धान बोरी में भर रहे थे तभी अचानक उसके पुत्र के सामने कुछ लोग तिजिया के पति के बारे में उल्टा सिधा बात कर रहे थे. जिसे तिजिया के बेटे द्वारा मन करने पर समारू ने उसका गला पकडकर पंचायत के दिवार पर पकड़कर टिकाकर ईट से सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया.
छुडाने गए पिता और भाई के साथ भी मारपीट की. आरोपियों ने घर के अंदर भी ईट फेंका. आरोप है की समारू, परेमा, खुशबू, निलकंठ, डेहरा, भगवन्तीन ने मिलकर मारपीट की है.









