Thursday, August 20, 2026

द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ:देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं, सीजेआई ने दिलाई शपथ; समारोह में ओडिशा से 64 खास मेहमान भी

द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर चीफ जस्टिस एनवी रमना ने शपथ दिलाई। वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। सुबह सवा 10 बजे द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के सेंट्रल हॉल पहुंचीं और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ली। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।