Tuesday, March 17, 2026

नशे में धुत युवक ने थाना प्रभारी से की मारपीट, कंधा डिस्लोकेट; आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में चेकिंग के दौरान एक युवक ने जमकर उत्पात मचाते हुए थाना प्रभारी से मारपीट कर दी। घटना में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला Ganj Police Station क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार 14 मार्च की रात करीब 12:25 बजे गंज थाना प्रभारी Sunil Das अपने स्टाफ आरक्षक जितेश मांझी और सौरभ यादव के साथ शहर में गश्त और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे। इसी दौरान नमस्ते चौक के पास भारी ट्रैफिक जाम और भीड़ होने की सूचना मिली।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि एक युवक ने अपनी कार को गलत तरीके से मोड़कर सड़क के बीच खड़ा कर दिया था, जिससे आवागमन बाधित हो गया था। पुलिस ने चालक को वाहन हटाने के लिए समझाइश दी, लेकिन वह भड़क गया और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा।

आरोप है कि युवक ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा कि “तुम लोग मुझे जानते नहीं हो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।” इस दौरान उसने अपना नाम हंसु कुमार चंद्रवंशी बताया। बार-बार समझाने के बावजूद वह सड़क से गाड़ी नहीं हटा रहा था और शासकीय कार्य में बाधा डालने लगा।

इसी दौरान आरोपी ने थाना प्रभारी सुनील दास के साथ झूमाझटकी करते हुए उनका दाहिना हाथ पकड़कर जोर से मरोड़ दिया, जिससे उनके कंधे में गंभीर चोट आ गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर आरोपी को काबू में किया।

पुलिस को आरोपी के शराब के नशे में होने का संदेह हुआ, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital (Mekahara) भेजा गया। वहीं घायल थाना प्रभारी का इलाज AIIMS Raipur में कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके दाहिने कंधे के डिस्लोकेट होने की पुष्टि की।