Wednesday, March 4, 2026

निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगे रोक

knn24news/ कोरबा। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने निजी हॉस्पिटलों की मनमानी पर रोक लगाने और कोविड मरीजो का नि:शुल्क उपचार कराने सीएम और पीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश की जनता वैश्विक महामारी से जूझ रहे इसका फायदा निजी हॉस्पिटल संचालक उठा रहे है और मरीजो के सांस का सौदा कर रहे हैं। इस लगाम लगने के लिए सभी निजी अस्पतालों को सरकार अपने कब्जे में लेकर मरीजो के निशुल्क उपचार कराएं। ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखे पत्र मे उल्लेख किया गया है कि जिले सहित पूरे प्रदेश से सूचना मिल रहा है कि प्राइवेट अस्पतालों के द्वारा कोरोना मरीजो से मनमाने पैसा लिया जा रहा है।