भोपाल। जन्माष्टमी आज देश भर में मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर घरों से लेकर मंदिर तक हर जगह भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रंगार और पूजा की जा रही है। राजधानी भोपाल के बरखेड़ी राधा कृष्ण मंदिर में इस बार भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है।
यहां तक की भगवान को पहनाए जाना वाला हार भी नोटों से तैयार किया गया है। रात 12 बजे पूजा के बाद भगवान अपनी इस विशेष ड्रेस और श्रंगार के साथ भक्तों को दर्शन देंगे।
कोरोना काल की वजह से चल समारोह की जगह प्रभात फेरी निकली जाएगी जिसमें भगवान को मंदिर के बहार निकाल कर मन्दिर में ही घुमाया जाएगा और झूला का विहार किया जाएगा। कोरना गाइड लाइन के मुताबिक भगवान के दर्शन मास्क और दो गज दूरी से कराए जाएंगे।







