Monday, October 12, 2026

पत्नी की हत्या करने के बाद सनकी आशिक ने प्रेमिका को भी उतारा मौत के घाट, पीएम रिपोर्ट से खुलेंगे कुछ अहम राज!

बिहार (Bihar) के बेतिया में प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या करने का आरोप है। आरोप है कि प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की दुपट्टे से फंदा डालकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या की यह पूरी घटना गौनाहा थाना एरिया के मंझरिया पंचायत गांव की है। 18 साल की एक युवती अपने घर में गहरी नींद में सोई हुई थी। तभी उसका प्रेमिका विशाल कुमार यादव घर में घुस गया। बताया गया है कि घर की खिड़की खुली मिली थी। आंशका जताई जा रही है​ कि हत्या करने के लिए आरोपी खिड़की के रास्ते से घर में घुस है। बाद में उसने गले में दुपट्टा बांधकर उसकी हत्या कर दी।

मृतका की मां ने गौनाहा थाने में हत्या (Murder) की तहरीर दी है। मृतका चार बहनो में तीसरे नंबर की ​थी। उसके पिता आगरा में मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहे थे। फरवरी 2023 में उसकी शादी होने वाली थी। गौनाहा थाना प्रभारी राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपी पत्नी की भी कर चुका है हत्या मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, विशाल यादव पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। आरोप है कि 27 अप्रैल 2022 को उसने अपनी पत्नी रीमा देवी (24) की हत्या कर दी थी। आरोप है कि घटना के बाद उसने सांप के काटने से मौत की अफवाह फैला दी थी। रीमा के अभिषेक ने गौनाहा थाने में विशाल यादव समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया था। आरोप है कि शादी में 50 हजार और बाइक न देने पर हत्या की गई।