Saturday, July 18, 2026

पत्रकार ने एसपी से मांगी सुरक्षा, धमकी मिलने की आशंका जताई

कोरबा। जिले के ग्राम उत्तरदा निवासी पत्रकार विष्णु कुमार यादव ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक कोरबा को ज्ञापन सौंपा है। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर खबरें प्रकाशित करने के बाद उन्हें धमकी मिलने की जानकारी मिली है।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वे सामाजिक सरोकार और जनहित के विषयों पर लगातार समाचार प्रकाशित करते रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि के कथित दुरुपयोग सहित अन्य मामलों से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया और ई-प्रिंट समाचार पत्र में प्रकाशित की थीं।

पत्रकार का आरोप है कि इसके बाद उन्हें शुभचिंतकों के माध्यम से जानकारी मिली कि दिलीप पटेल द्वारा उनके साथ मारपीट या नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर सुरक्षा उपलब्ध कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा और थाना हरदीबाजार को भी भेजी गई है। पत्रकार ने आशंका जताई है कि भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को किसी प्रकार की क्षति होती है तो इसके लिए संबंधित व्यक्ति जिम्मेदार होगा। पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए समय रहते कार्रवाई की मांग की गई है।