Saturday, June 27, 2026

पसान रेंज में फिर पहुंचा हाथियों का दल, वन विभाग सतर्क

knn24.com/कोरबा। हाथियों की आवक रोकने के लिए प्रयास सफल नहीं हो पा रहे है। 12 हाथियों का समूह पसान रेंज के बनिया गांव में पहुंचा है। खबर होने के साथ आसपास के इलाकों में भय का माहौल पैदा हो गया। हाथियों को देखने पर लोगोंं ने वन विभाग को अवगत कराया। उनकी निगरानी के लिए काम किया जा रहा है। वन विभाग ने लोगों को संबंधित क्षेत्र में नहीें जाने की सलाह दी है। इससे पहले कई क्षेत्रों में हाथियों ने लोगों की जान ली है और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।