Thursday, March 5, 2026

पावर हाउस स्थित एक घर में लगी आग.. दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

knn24.com/कोरबा : पावर हाउस रोड स्थित स्थानीय निवासी के घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 7:30 बजे दमकल विभाग को जानकारी मिली कि पावर हाउस रोड स्थित पंजाबी गली में एक स्थानीय निवासी के घर में जो कि किराए के मकान में रह रहे हैं, उनके घर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। आपको बता दें कि इस मकान में कुछ लोग रहते थे, उनका कहना है कि यह आग फ्रिज में शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है परंतु घर में रखे सामान जलने की जानकारी मिल रही है।