दुर्ग नवपदस्थ एसपी प्रशान्त अग्रवाल के पदभार ग्रहण करने के साथ ही लगातार जिले के थानों के औचक निरीक्षण करने से थानेदारो में हड़कम्प मचा हुआ है,और एसपी के सख्त रुख को देखते हुए साफ सफाई व रिकार्ड दुरस्त करने में लगे हुए हैं।अपने औचक निरीक्षण के क्रम में एसपी अग्रवाल नंदिनी,धमधा और बोरी थाना पहुँचे, जहाँ किसी को केश रिवार्ड मिला तो किसी से स्पष्टिकरण लिया गयाजिसके बाद एसपी अचानक महिला थाना पहुँचे जहाँ टीआई सी तिर्की मौजूद रहीँ।एसपी ने थाने के रोजनामचे और कमरे की साफ सफाई का अवलोकन किया फिर एसपी ने काउंसलिंग रूम देखा,रजिस्टर की जांच में उन्हें शिकायतो की भरमार नजर आई,टीआई से एसपी ने इसका कारण जानना चाहा तो टी आई ने कोरोनाकाल के कारण कायमी में कमी बताया।टीआई को एसपी ने निर्देश दिया कि जो महिला एफआईआर दर्ज करवाना चाहती हैं, उसका एफआईआर दर्ज करें, जो काउंसलिंग करवाना चाहें उसी की काउंसलिंग करें।जांच में यदि यह लगता हैं कि महिला पीड़ित है तो तत्काल एफआईआर दर्ज करें, ताकि पीड़िता को पुलिस सहायता मिल सके।इसके बाद एसपी नंदनी थाना पहुँचे जहां की साफ सफाई को देख कर प्रशंशा कि व दिल्ली से एक बलात्कार के आरोपी को पकड़ के लाने पर टीआई लक्ष्मण कुमेटी व उनकी टीम को 500 रुपये नगद ईनाम दिया।एएस आई व प्रधान आरक्षक की डायरियों में काफी खामियां मिली,इस वजह से उनसे स्पष्टिकरण मांगा गया।









