Thursday, August 6, 2026

पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह से मिले कोरबा के बीजेपी नेता,, क्षेत्र की समस्या से कराया अवगत

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है। कुछ दिन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कोरबा सहित अन्य क्षेत्रों के प्रवास पर थे। इसके तुरंत बाद कार्यकर्ता एक्टिव हो गए। कोरबा जिले के बीजेपी नेताओं का समूह पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह के मिले उनके निवास रायपुर पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र की समस्या सहित संगठन से संबंधित कई विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, नरेंद्र पाटनवार, प्रफुल्ल तिवारी उपस्थित थे।