
कोरबा। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया, मधुमक्खियों के हमले से 15 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह कोरबा के सीतामढ़ी में एक ऑटोमोबाइल शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
कार्यक्रम परिसर के पास में ही कार्यक्रम में आये अतिथियों के लिए भोजन बन रहा था। बताया जा रहा है कि भोजन तैयार करते समय धुएं के गुबार से मधुमक्खी बिफर गईं और लोगों पर हमला बोल दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।







