कोरबा के हरदी बाजार क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है जहां पैसों के लेनदेन को लेकर आनंद वैष्णव ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मो रफीक पर चाकू से हमला कर दिया, बताया जा रहा है मोहम्मद रफीक से आनंद वैष्णव ने कुछ रुपए उधार लिए थे जिसे वापस मांगने रफीक आनंद के घर गया था जहां पर विवाद होने लगा, आनंद ने रफीक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया इस हमले में रफीक बुरी तरह से गंभीर हो गया जिसे हरदीबाजार उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है पुलिस आईपीसी की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है फिलहाल रफीक की स्थिति स्थिर है।







