Monday, March 16, 2026

बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा !अब कोरबा में एक-एक कर 36 कबूतरों की मौत

Knn24.comकोरबा में एक-एक कर 36 कबूतरों की मौत हो गई। एक साथ इतने कबूतरों की मौत से हड़कंप की स्थिति हो गई। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मृत कबूतरों की जांच की। विशेषज्ञों ने जांच के बाद कबूतरों में बर्ड फ्लू के लक्षणों की बात से इनकार किया है।

दरअसल, SECL सुभाष ब्लॉक कॉलोनी निवासी बबलू मरवाह ने अपने घर में ही सैकड़ों की संख्या में कबूतर पाल रखे हैं। उसके यहां एक-एक कर 36 कबूतरों को मौत हो गई। इतने कबूतर मरने और बर्ड फ्लू की एडवायजरी के चलते बबलू दहशत में आ गया। उसकी ओ से सूचना मिलने पर पशु चिकित्या विभाग को सूचना दी।
पशु चिकित्सा विभाग से डॉ. सोमन सिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान बर्ड फ्लू जैसे लक्षण नहीं मिले हैं। डॉ. गुर्जर ने बताया कि उसमें पक्षियों के आंख व नाक से पानी आना, मलद्वार में सूजन और पंखों का झड़ना प्रमुख लक्षण है। इनमें ऐसा नहीं दिखा है। विटामिन C की कमी के कारण कबूतरों की मौत की आशंका जताई है।