Thursday, July 30, 2026

बागियों को मनाने में जुटे BJP के बड़े नेता, बंद कमरे में नाराज नेताओं से की चर्चा

गरियाबंद. भाजपा में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होते ही बगावत के सुर उठने लगे हैं. वहीं अब भाजपा के बड़े ने बगावत करने वालों को मनाने में जुट गए हैं. इधर कांग्रेस में टिकट एलान के बाद टकराव बढ़ने की संभावना है. भाजपा के बड़े नेताओं ने बिंद्रानवागढ़ में बगावत रोकने नाराज नेताओं से बंद कमरे में चर्चा की और उन्हें मना लिया. बता दें कि बिंद्रानवागढ़ में भाजपा से पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी को प्रत्याशी बनाने के बाद विधायक डमरूधर पुजारी नाराज चल रहे थे. बाबा उदय नाथ, हलमंत धुरवा की नाराजगी भी जगजाहिर थी. नाराजगी के चलते दावेदार भागीरथी मांझी आप में शामिल हो गए. बात बिगड़ते देख डेमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी भाजपा ने पार्टी कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल और संभाग सह प्रभारी रजनीश पाणीग्राही को सौंपा था. शुक्रवार को दोनों बड़े नेता राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, मंडल अध्यक्ष गुरु नारायण तिवारी के साथ दिनभर बिंद्रानवागढ़ में रहे.