Monday, August 3, 2026

बायपास सड़क की कर रहे मांग , एसईसीएल प्रबंधन को लिया आड़े हाथ, कुसमुंडा में लोग कर रहे प्रदर्शन

कोरबा के कुसमुंडा गेवरा बस्ती में रहने वाले लोग एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ उग्र हो गए है। बायपास सड़क का निर्माण सहित अन्य मांगो को लेकर उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों का आरोप है,कि भारी वाहनों के परिचालन के कारण क्षेत्र में उनका रहना दुभर हो गया है। वाहनों के चलने के कारण धूल का गुबार उड़ता है जिससे उन्हें कई तरह की बीमारियां हो रही है। इससे पूर्व वार्ड पार्षद ने एसईसीएल प्रबंधन को चेतावनी दी थी लेकिन प्रबंधन ने किसी तरह का ध्यान नहीं दिया यही वजह है,कि मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।