Saturday, April 4, 2026

बालकों कर रहा है स्थानीय युवाओं की उपेक्षा, आउटसोर्सिंग कर की जा रही है भर्ती, 3 दिन के अंदर स्थानीय लोगों को नहीं लिया प्रबंधन ने तो होगा विरोध प्रदर्शन

कोरबा । वेदांता अधिकृत भारत एल्युमीनियम कंपनी के कारखाना प्रबंधन को बालको के स्थानीय युवा शिक्षित बेरोजगारों द्वारा चेतावनी दी गई और कहा गया कि 3 दिनों के अंदर स्थानीय शिक्षित बेरोजगारो की भर्ती की प्रक्रिया शुरू नही की तो प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।  जिसकी सूचना युवाओं द्वारा बालको के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अवतार सिंह को दी गई है।  इसके साथ ही बालको थाना प्रभारी एवं कोरबा एस डी एम कार्यालय में पत्र दिया है

बालको प्रबंधन द्वारा लगातार स्थानीय लोगो को दर किनारा कर बहार से श्रमिकों की भर्ती की जा रही है  कोरबा निहारिका एन टी पी सी से बस में भर भर कर श्रमिक बालको कारखाना परिसर में लाये जाते है इसके साथ ही  प्रोजेक्ट- बालको एल्युमीनियम उद्योग विस्तार के लिए आने वाले कुछ महीनों में चाइनिज टेक्नोलॉजी का उद्योग बालको में स्थापित करने जा जरा है जिसकी लोक सुनवाई 17 फरवरी 2021 को बालको नगर में हुई थी स्थानीय युवाओं ने अभी से चाइना के नाम से ही विरोध नज़र आने लगा है।