Friday, April 3, 2026

बिजली की समस्या से परेशान हो रहे ग्रामीण, प्रबंधन को लिखा पत्र

कोरबा। बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण क्षेत्रों के रहवासी काफी परेशान हो चले हैं वर्षा के कारण वैसे ही जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है इस बीच लचर विद्युत व्यवस्था ने ग्रामीणों की परेशानी में इजाफा कर दिया है ग्राम पंचायत केसला, मुंढाली, उमेंदीभांठा, अखरापाली, पखनापारा, नवापारा, भलपहरी सहित एक दर्जन गांव के निवासी बिजली की समस्या से जूझ रहे है। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने कनिष्ठ अभियंता को पत्र लिखा है