Saturday, July 4, 2026

बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल के समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन

बिलासपुर – 16 जुलाई 2022   रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुये गाड़ी संख्या 08732/08731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 18 जुलाई 2022 से की जाएगी | इसके परिचालन समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन की जा रही है |
 *अब यह गाड़ी परिवर्तित निम्न समय-सारिणी के अनुसार चलेगी |*
गाड़ी संख्या 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 18 जुलाई 2022 से प्रतिदिन बिलासपुर से 18.10 बजे छूटेगी तथा 18.18 बजे गतौरा, 18.26 बजे जयरामनगर, 18.32 बजे कोटमीसोनार, 18.38 बजे अकलतरा, 18.48 बजे कापन, 18.53 बजे जांजगीर-नैला, 19.10 बजे चांपा, 19.21 बजे बालपुर, 19.27 बजे कोथारी रोड़, 19.33 बजे मड़वारानी, 19.39 बजे सरगबुँदिया, 19.48 बजे उरगा होते हुये 20.20 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी |
गाड़ी संख्या 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 18 जुलाई 2022 से प्रतिदिन कोरबा से 21.30 बजे छूटेगी तथा 21.38 बजे उरगा, 21.45 बजे सरगबुँदिया, 21.53 बजे मड़वारानी, 21.59 बजे कोथारी रोड़, 22.05 बजे बालपुर, 22.22 बजे चांपा, 22.31 बजे जांजगीर-नैला, 22.39 बजे कापन, 22.46 बजे अकलतरा, 22.55 कोटमीसोनार, 23.01 बजे जयरामनगर, 23.13 बजे गतौरा होते हुये 23.30 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी |