दागी पुलिसकर्मियों को लेकर विधानसभा में सवाल उठने के बाद बिलासपुर SP ने 16 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। लाइन अटैच किए गए अधिकतर पुलिस कर्मी वह है जिनके खिलाफ Fप्R दर्ज है या फिर विभागीय जांच चल रही है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, रेंज आईजी ने दागी पुलिस कर्मियों को थाने में पदस्थापना नहीं देने के निर्देश दिए हुए है। इस बीच विधानसभा में विधायक शैलेश पांडे ने भी FIR के बाद भी थानों में जमे पुलिसकर्मियों को लेकर सवाल उठाया था। पांडे ने कहा था कि, खिलाफ कार्रवाई तो दूर उन्हें थानों में पोस्टिंग दे दी गई है। गृहमंत्री ने जवाब में बताया थी था कि 22 पुलिस कर्मी ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।









