knn24.com/बीजापुर में गुरुवार को लाल चीटियों का घरौंदा तोड़ने के दौरान एक बुजुर्ग महिला करंट की चपेट में आ गई। महिला वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। इस पर सूचना मिलने पर CRPF के जवान मौके पर पहुंच गए और महिला को CPR (कार्डियोपोल्मेनरी रिसेसेटेशन) देकर जान बचाई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कोइटपाल में गुरुवार को एक बुजुर्ग आदिवासी महिला चिमरी लेकाम पेड़ पर बने चींटियों के घोंसले को हरे बांस से तोड़ रही थी। इस दौरान वहां से गए 11 केवी तार से बांस टकरा गया और महिला करंट के चपेट में आ गई। CRPF 222वीं बटालियन कैंप से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुए हादसे की जानकारी जवानों को हुई तो वे पहुंच गए।