Wednesday, September 30, 2026

बीवी की इज्जत बचाने गया तो बदमाशों ने जमकर पीटा:घर में घुसकर कर रहे थे छेड़छाड़; बीच में आया युवक तो लात-घूंसों से पीटकर भाग गए

कोरबा में अपनी पत्नी की इज्जत बचाने गए युवक की जमकर पिटाई हो गई। बदमाश उसके घर में घुस गए थे और उसके पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे थे। तभी उसकी चीख पुकार सुनकर युवक मौके पर पहुंच गया। ये देखकर बदमाशों ने उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा और भाग निकले हैं। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

 

अड्सरा निवासी समलाल मरकाम(23) का ससुराल रानीमार में है। पिछले दिनों उसके ससुराल में शादी थी। इसलिए वह अपनी बच्चे और पत्नी को लेकर ससुराल आया था। शादी होने के बाद भी वह ससुराल में रुका था। इसी दौरान 10 फरवरी को ये घटना हुई है। बताया जा रहा है कि 10 फरवरी के शाम के वक्त उसके ससुराल के सभी लोग बाहर गए हुए थे। उस दौरान घर में केवल समलाल और उसकी पत्नी थे।