Saturday, July 18, 2026

बेरोजगारी की समस्या को लेकर शिवसेना ने बालको प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ शिवसेना कोरबा जिला बारा विगत 1 वर्षों से लगातार स्थानीय शिक्षित युवा बेरोजगारों युवा उद्यमियों के रोजगार एवं व्यापार की मांग को लेकर जिले में स्थापित सभी संयंत्रों को ज्ञापन, निवेदन एवं सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से अपना विरोध प्रदर्शन किया गया।a किंतु सभी औद्योगिक इकाइयां स्थानीय लोगों के विकास के प्रति असंवेदनशील रवैया अपना रही हैं। इसी कड़ी में दिनांक 31 मार्च 2022 को शिवसेना जिला कोरबा द्वारा बालको नगर हनुमान मंदिर चौक से बालको संयंत्र मुख्य द्वार तक रैली के माध्यम से बालको प्रबंधन को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया एवं प्रबंधन को 15 दिवस के अंदर इस पर उचित कार्यवाही करने हेतु आग्रह किया गया । कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिवसेना जिला अध्यक्ष रवि मैजरवार, रामपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश श्रीवास कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष विनय भारिया ,उपाध्यक्ष मनोज भारिया कामगार सेना जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू वरिष्ठ शिवसैनिक डॉ डीके विजय दर्री जोन अध्यक्ष राधे विश्वकर्मा वार्ड क्रमांक 42 अध्यक्ष दुर्गेश अहिरवार वार्ड क्रमांक 48 अध्यक्ष प्रशांत निमजा वार्ड क्रमांक 51 अध्यक्ष सनत भारिया वार्ड क्रमांक 16 अध्यक्ष दिलीप यादव, रमेश भारिया, नरेश केवट शशि विश्वकर्मा, ओम प्रकाश, ई-रिक्शा सेना जिला अध्यक्ष राजा केसरवानी उपाध्यक्ष छोटे लाल साहू धीरेंद्र खतुआ सहित भारी संख्या में शिव सैनिक एवं बेरोजगार युवा साथी एवं युवा उद्यमी रैली में शामिल हुए।