Friday, September 25, 2026

भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल मिले एसपी भोजराम पटेल से

कोरबा- अपनी स्वच्छ छवि से लोगों के दिलों में राज करने वाले कोरबा एसपी भोजराम पटेल से भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल ने उनके कार्यालय में आज भेंट की। इस दौरान भाजपा नेता ने कुछ समस्याओं को पुलिस कप्तान के समक्ष रखा और त्वरित निराकरण की मांग।

जिले में चल रहे अपराधिक घटनाक्रम को भी भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल ने एसपी के ध्यान में लाया। साथ ही व्यापारिक प्रष्ठिानों के इर्द-गिर्द गश्त बढ़ाने की मांग की।  सरल स्वभाव के धनी कोरबा पुलिस कप्तान ने भी समस्याओं का तत्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया। अपने अच्छे कार्य को लेकर कोरबा एसपी वैसे भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं । चाहे वो मजदूरों को शरबत पिलाना हो। या जमीन में बैठकर लोगों की समस्या सुननी हो।

फिलहाल श्रीकेदारनाथ अग्रवाल ने जनता की समस्याओं को पुलिस कप्तान के समक्ष रखा है। देखना हैं आने वाले दिनों क्या परिणाम निकलकर सामने आते है।