रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार पद्मश्री से सम्मानित आदरणीय बड़े भैया श्री अनुज शर्मा जी के निवास स्थान पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के साथियों द्वारा सौजन्य मुलाकात कर स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई संदेश दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजयुमो जिला मंत्री श्री पंकज धुरवा जी,भाजयुमो मंडल महामंत्री श्री नरेंद्र अहीर जी,भाजयुमो युवा नेता लोकेश्वर कंवर जी,भीषण कंवर जी निलेश कुमार,उदय कुमार,सौरभ कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।








