knn24.com/ भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा है कि देश के कुछ मुस्लिमों को हमारे वैज्ञानिकों और पुलिस पर भरोसा नहीं। वे प्रधानमंत्री पर भी विश्वास नहीं करते। लेकिन, उन्हें पाकिस्तान पर भरोसा है। ऐसे लोग चाहें तो पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों पर शक नहीं करें।

संगीत सोम मंगलवार को उत्तर प्रदेश के चंदौसी में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि विपक्ष समेत कुछ दूसरे लोगों के कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने को लेकर उन्होंने जवाब दिया।


संगीत सोम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आप के विधायक सोमनाथ भारती को लेकर कहा कि कुछ महीने जेल में बिताने की वजह से सोमनाथ गुंडों जैसी बातें कर रहे हैं। केजरीवाल की बुद्धि भी भ्रष्ट हो गई है।