नई दिल्ली। भारत ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 12 साल बाद यह टूर्नामेंट जीता और तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम भी बन गई।
भारत ने इससे पहले 2002 और 2013 में यह ट्रॉफी जीती थी। साल 2002 में भारत ने श्रीलंका के साथ यह खिताब साझा किया था।