Wednesday, March 18, 2026

भारत माला घोटाला: फरार पूर्व एसडीएम निर्भय साहू गिरफ्तार, 30 मार्च तक पुलिस रिमांड

रायपुर, 17 मार्च। भारत माला परियोजना मुआवजा घोटाले में लंबे समय से फरार चल रहे तत्कालीन एसडीएम निर्भय कुमार साहू को एसीबी-ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 17 से 30 मार्च 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जांच में सामने आया है कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पद का दुरुपयोग कर बैक डेट में जमीनों का विभाजन कर कई गुना अधिक मुआवजा दिया गया, जिससे शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। आरोपी की जमानत याचिका भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी थी।