रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में अमलीडीह रोड पर रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
टक्कर के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पास के खेत में जा घुसा। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
मृतकों की पहचान गुड्डू पटेल और रजनी पटेल, निवासी बिजना गांव (पुसौर) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।









