Wednesday, September 2, 2026

भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-मोटरसाइकिल की भिड़ंत में चार लोगों की मौत

राजनांदगांव। जिले के छुरिया क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा भोलापुर मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवारों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही चार लोगों की जान चली गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।