Wednesday, July 1, 2026

मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल के काष्टी एवं बेलवंडी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कमीशनिंग एवं आधुनिकीकरण कार्य हेतु बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित रहेगा 

बिलासपुर मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल के दौन्ड-मनमाड़ सेक्शन के काष्टी एवं बेलवंडी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कमीशनिंग एवं आधुनिकीकरण कार्य हेतु प्री एनआई / एनआई का कार्य किया जाएगा । इसके फलस्वरूप दिनांक 06 एवं 13 अक्टूबर 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस तथा दिनांक 07 एवं 14 अक्टूबर 2022 को पुणे से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी