Wednesday, March 11, 2026

मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर बड़ा आरोप, किसान आंदोलन पर फर्जी वीडियो चलाकर सीएम केजरीवाल को बदनाम करने की साजिश

knn24.com/दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रविवार को कहा कि कल भाजपा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल का वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल जी कृषि कानूनों का समर्थन कर रहे हैं। यह वीडियो केजरीवाल जी के टीवी इंटरव्यू का एडिटेड वर्जन है। जिसमें बीच से लाइनें उठाकर फर्जी स्टोरी बनाने की कोशिश की गई है। क्योंकि कृषि कानूनों पर अब प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेताओं की कोई सुन नहीं रहा है। इसलिए अब भाजपा सीएम अरविंद केजरीवाल की फर्जी वीडियो चला रही हैं। दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को बदनाम करने की कोशिश की। भाजपा ने लाल किले पर तिरंगे का अपमान करवाया ताकि किसानों को बदनाम किया जा सके। लेकिन जनता ने इनकी बात नहीं मानी। जनता ने एक्सपोज़ कर दिया कि तिरंगे का अपमान करने वाले की प्रधानमंत्री के साथ फोटो है, ये भाजपा का कार्यकर्ता है। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल का कृषि क़ानूनों पर फ़र्ज़ी वीडियो क्यों जारी किया?