Tuesday, March 24, 2026

महिला को अकेला देख पहले बनाया हवस का शिकार, फिर प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दी दर्दनाक मौत…

जांजगीर-चांपा. पुलिस ने अकलतरा में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है. अकलतरा के ग्राम पौड़ीभाटा में कल पुलिस को एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी, जिसका दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से मार हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अज्ञात आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. जांच टीम द्वारा पूछताछ के दौरान थाना अकलतरा के फरार निगरानी बदमाश सूरज भोई पोड़ीभाठा आने की सूचना प्राप्त हुई. जिसके बाद पुलिस ने बदमाश सूरज भोई की घेराबंदी कर दबिश देकर निगरानी बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ की.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2 जुलाई को अकलतरा आया हुआ था. अपने घर पोंडी भांटा में रात को घूम रहा था. उसी दौरान घर के सामने वाले गली में घर का दरवाजा खुला हुआ दिखाई दिया. जहां एक महिला अकेली सोई हुई मिली. उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया.

वहीं महिला के विरोध करने और घर के बाहर आकर चिल्लाने की कोशिश करने पर आरोपी महिला के बाल को पकड़कर घर के अंदर खींचकर ले आया और घर के अंदर फर्स पर पटककर घर में रखे लोहे के तवे में लगे लकड़ी के मुठ से गुप्तांग पर वार किया. जिसके बाद आरोपी ने पकड़े जाने के डर से महिला के सीने में चढ़कर गर्दन को अपने दोनों हाथ से दबाया फिर भी महिला छटपटाने लगी तो उसके गले को अपने पैर से दबाया, जिससे महिला कि मृत्यु हो गई.

घटना के बाद आरोपी ने महिला के हाथ में पहने चांदी के 4 चूड़ी को निकाल कर ले गया. रात भर अपने घर में रहने के बाद सुबह भागने की फिराक में था. हालांकि पुलिस ने आरोपी को उससे पहले गिरफ्तार कर घटना में उपयोग हुए तवा और आरोपी के पास 4 चांदी के चूड़ी को जब्त किया है ,आरोपी सूरज भोई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.