KNN24.COM/ कोरबा। नंदकुमार बघेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। दीपका पुलिस ने मर्ग कायम किया है। निरीक्षक हरीश टोंडेकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के मंागामार में यह घटना हुई। पुरूषोत्तम बघेल के 20 वर्षीय पुत्र नंदकुमार को लोगों ने महुआ पेड़ पर लटका देखा। गांव के एक स्थान पर इस घटनाक्रम के आम होने के साथ लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची। पंचनामा के साथ शव को उतारा गया। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने जान क्यों दी, यह फिलहाल रहस्य है। इस बारे में परिजनों और आसपास के लोगों से प्राथमिक पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर आगे मामले की जांच की जाएगी।