Friday, August 21, 2026

मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली द्वारा विश्व योगा दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला फर्टिलाइजर में आयोजित किया योगा एवम् नन्ही मुस्कान से संबधित कार्यक्रम

जनहित एवम् सामाजिक कार्यों की अग्रणी संस्था मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली के सदस्यों द्वारा विश्व योगा दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला फर्टिलाइजर बस्ती दर्री में योग दिवस मनाया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को मंच के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन सुबह योग करने के विषय में समझाया एवं कुछ महत्पूर्ण योग बताया जिससे दिनचर्या में हमेशा ताजगी महसूस हो सके।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, नवनियुक्त अध्यक्ष अंजय अग्रवाल,उपाध्यक्ष अरुण केडिया,कोषाध्यक्ष एवम् वरिष्ठ सदस्य अमित अग्रवाल,सदस्य सुमीत अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।योग दिवस मानने के पश्चात मंच द्वारा सभी बच्चों से रोचक प्रश्न पूछे गए जिसका सही जवाब देने पर सभी बच्चो को मंच द्वारा पुरस्कृत किया गया।इनाम पाकर सभी बच्चों के चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिली।साथ ही साथ उपस्थित सभी बच्चों को मंच द्वारा प्यारा सा गिफ्ट भी दिया गया।विद्यालय की प्रभारी श्रीमति नेहा सिंह मैडम ने कहा की मारवाड़ी युवा मंच के सभी भैया लोग हमेशा बच्चों को प्रेरित करने के लिए आते है,उन्हें देखकर सभी के मन में एक अलग ऊर्जा का संचार होता है और बच्चों को हमेशा कुछ ना कुछ देकर जाते है।मनीष अग्रवाल व अंजय अग्रवाल ने बताया कि यह विद्यालय अन्य विद्यालयों से काफी अलग है,सभी रूम में टाइल्स लगा हुआ जिसमें सभी शिक्षिकाओं की भी सराहनीय भूमिका है,यह विद्यालय कोरबा जिले के सभी विद्यालयो के लिए एक आदर्श है।मंच के सदस्यों ने सभी चीजों को महसूस किया कि यहां का वातावरण,बच्चों के बीच अनुशासन,विद्यालय में पढ़ाने की शैली,मध्यान्ह भोजन इत्यादि बहुत बेहतर है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के सदस्यों के साथ विद्यालय कि शिक्षिका प्रीति साहू मैडम, चंपा रात्रे,जगबई सूर्यवंशी,सुनीता सतनामी,मोहन सतनामी एवम् सभी बच्चों का सराहनीय योगदान रहा।