Friday, September 25, 2026

मास्क लगाकर भाई की जगह परीक्षा देने वाला गिरफ्तार:ओपन स्कूल की परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’;10वीं क्लास का हिंदी का था एग्जाम

जांजगीर-चांपा में मंगलवार को ओपन स्कूल की परीक्षा में एक ‘मुन्ना भाई’ पकड़ा गया है। आरोपी अपने ही छोटे भाई की जगह ओपन स्कूल की परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात टीचर ने शक होने पर जांच की तो फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। इसके बाद केंद्र अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर क्षेत्र के शासकीय बहुउदेशीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल क्रमांक 2 में मंगलवार को हिंदी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान केंद्र अध्यक्ष गोविंद प्रसाद केशरवानी चेकिंग के लिए पहुंचे तो एक छात्र को देखकर उन्हें संदेह हुआ। इस पर उन्होंने छात्र से उसका एडमिट कार्ड मांगा और चेक किया तो पता चला कि परीक्षा देने वाला कोई और है।