रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को एनफोर्समेंट एजेंसियों की बैठक ली. जिसमें उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की और एनफोर्समेंट एजेंसियों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदाता प्रलोभन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के समस्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए











