Thursday, July 30, 2026

मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली कमांडर की मौत:5 लाख रुपए का था इनाम, पुलिस का दावा- कई और माओवादी कमांडरों को लगी थी गोली

दंतेवाड़ा.दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली कमांडर की मौत हो गई है। उसका नाम कुमारी ऐर्रे उर्फ दिरदो सपना है। वह एरिया CNM कमांडर और केरलापाल एरिया कमेटी की सदस्य थी। जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम था।

दरअसल, मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने के बाद उसके साथी उसे घटना स्थल से उठाकर अपने साथ लेकर चले गए थे। जंगल में नक्सलियों की मेडिकल टीम उसका इलाज कर रही थी। लेकिन महिला नक्सली दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

मुठभेड़ में कई नक्सली कमांडरों को लगी गोली- पुलिस

पुलिस अफसरों का दावा किया है कि इस मुठभेड़ में और कई नक्सली कमांडरों को गोली लगी है। उन पर भी लाखों रुपए का इनाम घोषित है। नक्सली अपने घायल साथियों को लेकर जंगल में यहां-वहां भटक रहे हैं।