knn24.com/अंबिकापुर में एक युवती की हत्या कर शव पहाड़ी पर फेंक दिया गया। युवती के गले पर निशान मिले हैं। ऐसे में गला घोंटकर हत्या करने का अंदेशा है। युवती 4 दिन पहले अपने घर से निकली थी। इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। हालांकि परिजन ने युवती के गायब होने की FIR दर्ज नहीं कराई थी। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जामडीह गांव निवासी शाहिदा (19) 2 मार्च को अपने घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस बीच परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इस बीच शनिवार को उसका शव गांव के पास ही पहाड़ी पर मिला। कोई ग्रामीण उधर से निकला तो शव देख उसने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।