घर से जब्त किया गया गौ-मांस। - Dainik Bhaskarरायपुर के बाद भिलाई में तीन घरों में गौ-मांस मिला है। जब बजरंग दल के सदस्य इसका विरोध करने पहुंचे तो एक युवक लोकेश सोनी ने खुद को घर में बंद कर लिया और फंदे पर झूल गया। परिजनों का आरोप है कि युवक ने बजरंग दल के डर से खुदकुशी की है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये मामला सुपेला थाना अंतर्गत फरीदनगर में हड्डी गोदाम के पास का है। यहां तीन घरों में गौमांस मिला है। रविवार दोपहर जैसे ही बजरंग दल के लोगों को इसकी जानकारी हुई वो लोग बड़ी संख्या में वहां विरोध करने पहुंच गए। बजरंगियों का आरोप है कि यहां शिव मंदिर के बगल में गौ-मांस काटा जाता है।

विरोध करने पहुंचे बजरंग दल और स्थानीय लोग।
विरोध करने पहुंचे बजरंग दल और स्थानीय लोग।

बजरंग दल के सदस्यों ने बताया कि जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी हुई वो लोग खुद ग्राहक बनकर शिव मंदिर के पास फरीद नगर पहुंचे। यहां उन्होंने गौ-मांस खरीदा। इसके बाद जब पूरी सच्चाई सामने आई तो उन्होंने इसका विरोध किया। खबर मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।